Apj Kalam Inspirational Quotes Hindi
एपीजे कलाम के सबसे अच्छे प्रेरणादायक उद्धरण हिंदी में
अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 जुलाई 1931 में धनुषकोडी गाँव (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में एक मध्यमवर्ग मुस्लिम अंसार परिवार में जन्म हुआ।इनके पिता जैनुलाब्दीन न तो ज़्यादा पढ़े-लिखे थे, न ही पैसे वाले थे।इनके पिता मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे। अब्दुल कलाम संयुक्त परिवार में रहते थे। इन्हे मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे।वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया:-
Motivational thought By Dr. Apj Kalam:-
Motivational thought By Dr. Apj Kalam:-
"जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं।"
"No matter what the situation may be in life, but when you are determined to fulfill your dreams, then you live by fulfilling them."
इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए ही उन्हें “मिसाइल मैन Missile Man” कहा जाता है। इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार उनकी देखरेख में भारत ने 1998 में पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया और परमाणु शक्ति से संपन्न राष्ट्रों की सूची में शामिल हुआ।
= = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = =
= = = = = = = = = =
"सपने वो नहीँ जो हम सोते हुये देखते है,
सपने वो है जो हमे सोने नहीँ देते..!"
“महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं..!”
"इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है..!"
"इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे..!"
"यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा..!"
एक टिप्पणी भेजें
thank you for comment